फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार टकराने पर विवाद, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ट्रक को रेवाड़ी हरियाणा लेकर जा रहे चालक को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों ने रोककर मारपीट की। क्षेत्र में चर्चा थी कि ट्रक चालक के साथ १५ हजार रुपये की लूट की घटना भी हुई है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

चालक के अनुसार घटना थाना हाईवे क्षेत्र के निकट की है। रविवार की देर रात में हाईवे के पास पहुंचा था, तभी कार में सवार बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह कार सवार लगभग पांच-सात किलोमीटर तक उसका पीछा करते रहे। वह जैसे ही राधावैली के पास पहुंचा था, तभी इन लोगों ने ट्रक को ओवरटैक कर उसे रुकवा लिया और मारपीट करते हुए उसके पास से 15 हजार रुपये लूट लिए। घ्
ाटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद कार सवार बदमाशों की तलाश की, लेकिन इनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक गोंडा अलीगढ़ का रहने वाला था। कार सवार से उसका विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया। चालक से लूट की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें