फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 150 बसों ने श्रद्धालुओं को पहुंचाया बरसाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध लठामार होली देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बरसाना पहुंचाने के लिए रोडवेज की 150 बसें पूरे दिन दौड़ीं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बरसाना की लठामार होली के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान कुल 150 बसें संचालित की गईं। इसमें आगरा फोर्ट डिपो से 25, ईदगाह से 20, ताज डिपो से 10 फाउंड्री नगर से 15 और मथुरा से 80 बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा-बरसाना, मथुरा-कोसी, मथुरा-छाता मार्ग पर 150 बसें चलाई गई। इसमें 35 नगर निगम तथा 15 परिवहन निगम की ई-बसें भी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के साथ ही आगरा की ओर से आने वाली बसों में श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या रही। हालांकि पूर्व की अपेक्षा इस बार बसों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें