सीएसआर फंड से होगी मंदिर की आय
कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर की आय तीन बैंकों में जमा धन के सीएसआर फंड से होगी। इस फंड के रूप में सवा करोड़ रुपये मंदिर को मिलेगा। बैंकों ने यह धनराशि प्रथम चरण में स्वीकृत की है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने विगत माह बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें बताया गया कि जमा धनराशि का अतिरिक्त लाभ बैंक सीएसआर फंड के रूप में देगी। इनमें केनरा बैंक जल्द ही 25 लाख रुपये, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक एक करोड़ रुपये देंगे। यह धनराशि पांच फरवरी तक मंदिर को उपलब्ध कराई जाएगी। इस रकम से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
अब मंदिर के सेवायत पांच यजमानों को करा सकेंगे वीआईपी दर्शन
कमेटी ने एक बार फिर मंदिर के सेवायतों द्वारा वीआईपी दर्शन की संख्या में बदलाव किया है। कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। उस समय कमेटी की ओर से सेवायतों के लिए यजमानों की संख्या 20 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इस संख्या को 5 किया गया है। साथ ही सेवायत जिन पांच लाेगों को वीआईपी दर्शन कराना चाहते हैं, उनका विवरण एक दिन पहले उपलब्ध करांगे। उनकी जानकारी दिए जाने के बाद उन्हें ठाकुरजी के वीआईपी दर्शन का लाभ मिल सकेगा।
फरवरी में रेलिंग व्यवस्था से होकर श्रद्धालु करेंगे आराध्य के दर्शन
मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सहज दर्शन कराने के उद्देश्य से रेलिंग लगाई जा रही हैं। यह कार्य जनवरी के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी से श्रद्धालु मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों से निकास द्वार तक स्टील की रेलिंग लगाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें-
UP: दादा, दादी, मां और बहन...सबको मार डाला, खून से सना था पूरा फर्श; भयानक दृश्य देख कांप गया मासूम देवांश