फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों के मां-बाप ने शादी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, ऐसे खुली पोल

Sat, 29 Feb 2020 09:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दहेज रहित सामूहिक विवाह आठ मार्च को आजमगढ़ के पटेल इंटर कॉलेज उर्दिहा में होना है। जहां 501 जोड़े दहेज रहित विवाह का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 125 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ है और उनके कपड़े भी बांट दिए गए हैं। सगड़ी तहसील के पटेल इंटर कॉलेज उर्दिहा सगड़ी आजमगढ़ के प्रांगण में 8 मार्च को दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


जिसके लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 125 जोड़े रजिस्ट्रेशन करराने के बाद कपड़े लेकर चले गए हैं। उनके आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान एक जोड़ा ऐसा भी पाया गया जो पांच बच्चों का पिता और मां प्रमाणपत्र लेने के लिए दोबारा फेरे को तैयार हैं। उनके रजिस्ट्रेशन को खारिज कर दिया गया है।

आयोजक रामसकल सिंह पटेल ने बताया कि फार्म की जांच हो रही है। जांच में दो फार्म का पता चला जिनकी शादी हो गई है। वह लालच वश लगभग तीन हजार के कपड़े उठा ले गए हैं। उनको कपड़े वापस करने की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रह्लाद राजभर पुत्र राजा रौनापार थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम के निवासी है।
विज्ञापन


उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। लेकिन जानकारी करने पर पता चला कि वह पांच बच्चों का पिता है और प्रमाणपत्र के लिए शादी करने को तैयार हैं। आयोजकों द्वारा उसके आवेदन को खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें