फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा ही दफना दिया

Thu, 07 Mar 2013 09:23 AM IST
मंगलौर (रुड़की)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरित्र पर शक होने के कारण प्रेमी ने प्रेमिका जिंदा ही दफना दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक दिन पहले ही 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा और अगले दिन उसमें प्रेमिका को जिंदा दफन कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात ही पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया। वारदात उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है।

शामली के झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला नौशाद सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में जेसीबी चलाता था। वहां पर उसने एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फांस लिया।

पिछले साल 29 नवंबर को वह किशोरी के साथ वहां से भाग गया। इसके बाद नौशाद ने रुड़की के मंगलौर में एक मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहने लगा और टिकौला के एक भट्ठे पर जेसीबी चलाने लगा।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।

पुलिस की जांच पड़ताल में नौशाद का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के दौरान की गई पूछताछ में उसने बताया था कि लगभग एक माह पहले उसने किशोरी की हत्या कर शव भट्ठे के पास ही दफना दिया था।

रुड़की के क्षेत्राधिकार जीबी पांडे ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की रात नौशाद की निशानदेही पर किशोरी का शव कब्र से बरामद किया था।

जब उससे हत्या के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चरित्र पर संदेह होने के कारण उसने किशोरी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी

शातिराना थी योजना

अपनी योजना को अंजाम देने के लिए उसने हत्या से एक दिन पूर्व जेसीबी से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा। अगले दिन वह किशोरी को गड्ढे के पास ले गया और उसे यह कहकर गड्ढे में उतार दिया कि वहां कुछ सामान गिर गया है, लिहाजा उसे ढूंढकर निकाल लाए।
विज्ञापन


किशोरी को गड्ढे में उतारने के बाद उसने जेसीबी से मिट्टी डालकर उसे जिंदा ही दफन कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन बच्चों का पिता भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें