फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में इकतीस जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती

Sun, 10 Feb 2013 11:19 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इकतीस जिलों के जिलाधिकारियों समेत 56 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। सात जिलों में डीएम रहे अफसरों को प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं आईएएस अधिकारी जुगेर बिन सगीर को पंचम तल से हटा दिया गया है। वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे। हालांकि सगीर को अब आगरा जैसे बड़े जिले का डीएम बना दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं लोक निर्माण जैसे प्रभावी विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात कुमार अरविंद को भी हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। उनकी जगह उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में तैनात रजनीश दुबे को लोक निर्माण विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर उद्यान विभाग भेजा गया था।

शासन ने पहली निगाह जिलों में जिलाधिकारियों की तैनाती पर रखी है। हरदोई, मेरठ, वाराणसी, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, जालौन, बलिया, आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बदायूं, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, झांसी, हापुड़, बलरामपुर, कन्नौज, फिरोजाबाद, बागपत, प्रतापगढ़, अमेठी, सिद्धार्थनगर, कासगंज, बिजनौर, फर्रुखाबाद, चंदौली, मैनपुरी, महाराजगंज, ललितपुर, उन्नाव और बस्ती में नए डीएम तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


वाराणसी के डीएम सौरभ बाबू, लखीमपुर खीरी के मनीष चौहान, बदायूं के गौरीशंकर प्रियदर्शी, कन्नौज के आदर्श सिंह, फैजाबाद के अजय कुमार शुक्ला, कासगंज की चैत्रा वी., और आगरा के अजय चौहान को प्रतीक्षारत रखा गया है। कन्नौज डिम्पल यादव और बदायूं मुख्यमंत्री के चचेरे भाई धर्मेन्द यादव का संसदीय क्षेत्र है। जिलाधिकारियों के बदलाव की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं आईएएस अधिकारी जुगेर बिन सगीर की सरकार बनते ही जब विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती की गई थी तो देवरिया से एक मंत्री ने मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख से शिकायत की थी कि सगीर को मुख्यमंत्री कार्यालय में न रखा जाए। इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में बनाए रखा गया था। वहीं कुमार अरविंद सिंह देव को लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग से हटाने केपीछे मंत्री शिवपाल सिंह यादव की उनसे नाराजगी को बड़ी वजह माना जा रहा है।

प्रोन्नत आईएएस में 16 को नई तैनाती
हाल ही में पीसीएस से आईएएस पद पर प्रोन्नत किए गए 16 अफसरों को नई तैनाती दे दी गई है। इनमें से बारह को जिलाधिकारी पद पर तैनाती दी गई है। वहीं तीन अफसरों को निदेशक और एक अफसर को प्रबन्ध निदेशक बनाया गया है। जिन जिलों में नए अफसरों को कमान दी गई है, उनमें हरदोई, जालौन, अलीगढ़, फिरोजाबाद, झांसी, बागपत, अमेठी, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, चंदौली, उन्नाव, बस्ती शामिल हैं।

60 आईपीएस भी बदले
राज्य सरकार ने 41 जिलों में नए पुलिस प्रभारियों की तैनाती कर दी। शनिवार देर रात जारी तबादलों की सूची में हाल में ही पीपीएस से आईपीएस बनने वाले अधिकारियों में बमुश्किल आधों को ही अभी तैनात की गई है। जबकि जिलों से हटाए गए 17 अधिकारियों को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

तबादलों के इस क्रम में डीजीपी के जन संपर्क अधिकारी व सहायक दोनों ही अधिकारियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी उनकी जगह किसी नए अधिकारी को तैनाती नहीं दी गई है। इसी तरह लखनऊ में भी अभी किसी नए एसएसपी की तैनाती के आदेश नहीं हुए हैं।

27 प्रोन्नत अधिकारियों को जिले की कमान
प्रोन्नत होने वाले आईपीएस को जिन जिलों का कप्तान बनाया गया है उनमें रायबरेली, अंबेडकरनगर, कानपुर देहात, जालौन, अमरोहा, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, शामली, फीरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़ और मऊ शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें