फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाइक को गिरफ्तार कर भेजें जेल

Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाकिर नाइक का हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को क्रिश्चियन तिराहा पर पुतला फूंका। मांग की कि ऐसे देश विरोधी लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी की नगर इकाई के सदस्य मंगलवार की दोपहर क्रिश्चियन तिराहा पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जाकिर नाइक और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर जाकिर नाइक का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष विनय सिंह चौहान ने कहा कि देश में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादी समानांतर सरकार चला रहे हैं। निर्दोष लोगों की हत्यायें की जा रही हैं। अदालतों को फूंका जा रहा है। विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को बढ़ावा देकर क्षेत्रीय लोगों को उकसा भी रहा है। आतंकवाद समाप्त करने के लिए ऐसे सिरफिरे लोगों को एनएसए के तहत जेल भेजा जाना चाहिए। इस मौके पर प्रवीन गुप्ता, समर सिंह, दिनेश सिंह, दीपेश, संजीव दीक्षित, अभिकांत, क्षितिज, आर्यन, अमन गुप्ता, अंकित चौहान, अवधेश सिंह, पवन चौहान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें