फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाई, मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल के रहने वाले युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ट्यूशन पढ़ाता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल के रहने वाले रमेशचंद्र का पुत्र गौरव (23) एमए करने के बाद घर पर ही कोचिंग चला रहा था। दो दिन पूर्व सभी परिवारीजन बटेश्वर में भंडारा आयोजित करने गए थे। वो घर में अकेला था। मंगलवार सुबह जब दूधिया काफी देर तक घर के बाहर इंतजार करता रहा लेकिन घर से कोई निकला। वो वापस लौट गया। देर दोपहर करीब दो बजे कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने आए। उन्होंने जब कमरे में जाकर देखा तो मोनू का शव कमरे में फंदा पर लटक रहा था। जानकारी होते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें