फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लगी गोली, बताया सड़क हादसा

Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जिसके बाद उपचार के लिए वो कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक निजी क्लीनिक आ पहुंचा। इसकी सूचना मिलने पर क्लीनिक पहुंची आगरा गेट चौकी पुलिस ने युवक से पूछताछ की। उसने बताया कि उसे चोट सड़क हादसे में लगी है। पुलिस ने युवक को जिला चिकित्सालय भेजा। यहां से उसे सैफई रेफर किया।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी हरवीर के पैर में गुरुवार सुबह गोली लग गई। इसका उपचार सरकारी अस्पताल में कराने की बजाए वो कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंच गया। यहां पत्नी और खुद को सड़क हादसे में घायल बताकर इलाज कराने लगा। इसकी जानकारी होने पर आगरा गेट चौकी पुलिस क्लीनिक पहुंची। यहां युवक ने पूूछताछ के दौरान बताया कि बुधवार रात बाइक से फिसल गया था। जिससे वो और पत्नी घायल हो गए। चौकी इंचार्ज ने बेवर थाना पुलिस से जानकारी ली तो पता चला बुधवार रात क्षेत्र में कोई हादसा नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हरवीर ने अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद खुद को पैर में गोली मारकर घायल कर लिया और दूसरी पत्नी को साथ लेकर एक निजी क्लीनिक में भर्ती भी हो गया। पुलिस को देखकर क्लीनिक पर तैनात डाक्टर के पसीने छूट गए उसने तुरंत ही हरवीर की पट्टिया खोलकर क्लीनिक से बाहर कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में लाया गया यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। 
  
एमबीबीएस नहीं था चिकित्सक, पुलिस करेगी जांच
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर एक निजी क्लीनिक राजवती क्लीनिक के नाम से संचालित हो रहा है। बताया यहां हर रोज सैकड़ों मरीज आते हैं जिनके हल्के आपरेशन मिनटों में कर दिए जाते हैं। इसी क्लीनिक में खुद को हादसे में घायल बताने वाला युवक भी गया था। पुलिस ने चिकित्सक दिनेश भारती से डिग्री दिखाने को कहा तो उसने अपनी डिग्री डीसीजे बताई जो कि बिहार से संबंधित है। वो एमबीबीएस नहीं था। इस पर पुलिस ने उसकी डिग्री ले ली और उसकी जांच कराएगी। 
विज्ञापन


          
एमबीबीएस चिकित्सक ही बड़े आपरेशन कर सकता है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बीएएमएस डाक्टर भी छोटे मोटे आपरेशन कर सकता है। लेकिन आगरा रोड पर संचालित क्लीनिक पर इस तरह के आपरेशन की जानकारी मिली है। शुक्रवार को जांच टीम क्लीनिक का निरीक्षण करेगी। 
विज्ञापन

-  केके शर्मा, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें