कोतवाली क्षेत्र की बड़ी नगरिया निवासी मिथुन सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को पड़ोस का रहने वाला आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पर आया। वह गाली-गलौज करने लगा तो उन्होंने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए थे।
ये भी पढ़ें-
UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल
करीब दो घंटे बाद आरोपी उनके घर पर आया और बाहर बंधे पालतू कुत्ते को खोल कर अपने साथ ले गया। देवी रोड बाईपास पर बिजलीघर के पीछे उनके पालतू कुत्ते को रस्सी से गला घोंट कर मार डाला। जानकारी होने के बाद जब वह लोग कुत्ते को तलाश करते हुए बिजली घर के पीछे पहुंचे तो वहां कुत्ते का शव मिला।
आरोपी वहां से भाग चुका था। मिथुन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।