फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षा...पहुंचाए गए प्रश्न-पत्र

Mon, 21 Apr 2025 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अधूरी तैयारियों के बीच डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रश्नपत्र जरूर पहुंचा दिए, लेकिन नोडल प्रभारियों को ये जानकारी नहीं दी गई कि उनके नोडल से कितने केंद्र संबद्ध हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र का वितरण कैसे हो सकेगा।
विज्ञापन
डाॅ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होने जा रही हैं। रविवार की शाम को नोडल सेंटरों पर सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र तो भेज दिए गए, लेकिन नोडल प्रभारियों को कोई सूची नहीं भेजी गई। इससे उन्हें ये पता चल सके कि उन्हें कितने केंद्रों पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने हैं।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यासलय की स्नातक और परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। रविवार की देर शाम तक परीक्षा केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की ओर से जारी नहीं की गई थी। इससे ये पता लग सके कि जिले में कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और किस नोडल केंद्र पर कितने कॉलेज संबद्ध किए गए हैं। 

रविवार को दोपहर बाद जिले के पांच नोडल केंद्रों पर प्रश्नपत्र जरूर पहुंचा दिए गए। लेकिन नोडल प्रभारियों को ये जानकारी नहीं दी गई कि उनके नोडल से कितने केंद्र संबद्ध हैं। जिले में 110 महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब 50 केंद्र विश्वविद्यालय की ओर से बनाए गए हैं, हालांकि देर शाम तक ये पता नहीं चल सका था कि कुल कितने केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 

इन नोडल सेंटरों से होगा परीक्षाओं का संचालन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए डॉ.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय करहल रोड मैनपुरी, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कुरावली, श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां रविवार को दोपहर बाद प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री पहुंचा दी गई। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने बताया कि प्रश्नपत्र आदि सामग्री पहुंच चुकी है, अभी ये नहीं पता है कि उनके नोडल से कितने केंद्र संबद्ध हैं।

 
विज्ञापन

सुबह 7 बजे से होंगी प्रथम पाली की परीक्षाएं
नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से इस बार परीक्षा कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षाएं अपरान्ह एक बजे से तीन बजे तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें