उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 31 अगस्त की रात छत से गिरकर घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज उपचार करा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम जनपद इटावा में कराया गया है। हादसे में युवक की मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
औंछा थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी सीटू (30) 31 अगस्त की शाम छत पर लेटा हुआ था। वह किसी काम के लिए उठा। पैर फिसलने से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी होने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
वहां स्वास्थ्य लाभ न होने और हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।