फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पत्नी ने फोन पर कह दी ऐसी बात... बर्दाश्त न कर सका युवक, उठाया ऐसा खौफनाक कदम; किसी को नहीं था अंदेशा

Tue, 06 Aug 2024 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फोन पर बीतचीत के दौरान पत्नी ने ऐसी बात कह दी। युवक उसे बर्दाश्त न कर सका। उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसका किसी को अंदेशा तक न था। 
विज्ञापन
राजदीप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में फोन पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद घर में चीख पुकार मची है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर की है। गांव निवासी राजदीप सिंह (25) की पत्नी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम फोन पर राजदीप की पत्नी से बात हुई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया था। 

देर रात परिजन जब राजदीप के कमरे की ओर गए तो शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतक के छोटे भाई विक्की ने बताया कि कई बार भाई पत्नी को लेने के लिए ससुराल भी गए लेकिन भाभी साथ नहीं आईं। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें