फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने सोते समय पार की हैवानियत की हदें, नशे की गोलियां खिलाईं और फिर...रात में ही थाने पहुंच गई पत्नी

Tue, 06 Aug 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

थाने पहुंची विवाहिता ने पुलिस को बताया कि पति की हैवानियत अब सहन नहीं होती है। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, तो वहीं पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। 
 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति पत्नी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला थाना बागवाला इलाके के एक गांव का है। जहां महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। पति की हरकतों से आहत महिला थाने पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 

एटा के थाना बागवाला में एक महिला ने अपने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते हैं। वहीं पति ने नशे की दवा देकर अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पति की हरकत से तंग पीड़िता रात में ही थाने पहुंच गई औैर पुलिस को आपबीती सुनाई। 
 

महिला ने बताया कि 4 जुलाई 2022 को लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर परिजन ने निधौली कलां थाना क्षेत्र निवासी युवक से विवाह कराया था, लेकिन पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक प्लाॅट और 15 लाख रुपये की मांग करते रहे। जब मायके वालों ने असमर्थता जताई तो मुझे शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 2 महीने का गर्भपात करा दिया। नशे की गोलियां खिलाकर पति ने कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। जेठ भी अभद्र व्यवहार करता है। 

 
विज्ञापन

आरोप है कि 6 मई 2024 को पति ने उसके साथ घिनौनी करतूत की। रात में ही जान से मारने की नीयत से पीटा और गाड़ी में डालकर मुझे मायके के बाहर छोड़कर जाने लगे। इसी समय भाई आदि ने देख लिया तो उनको लेकर घर गए, लेकिन वहां भी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए धमकी दी। पीड़िता रात में ही थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण ली है। जिसके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें