फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भराभराकर गिरी घर की कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत; मची चीख पुकार

Mon, 18 Sep 2023 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
Mainpuri News: मृतका गीता देवी की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही महिला मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटा कर महिला को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी अंतर्गत आने वाले ऊंचा इस्लामाबाद गांव की है। गांव निवासी गीता देवी (40) का आधा मकान कच्चा और आधा पक्का बना हुआ है। पति बलवंत बाहर मेला आदि आयोजन में दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की रात को गीता कच्चे मकान वाले हिस्से में छप्पर के नीचे चारपाई डाल कर सो रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब चार बजे अचानक कच्ची दीवार भर भराकर उन पर ढह गई। गीता की चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास रहने वाले ग्रामीण जाग गए। महिला को मलबा के नीचे दबा देख अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी ने मलबा को हटाने के बाद गीता देवी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें

हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जानकारी जुटाई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। हादसे में महिला की मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें