फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के बाद बनाए प्रेमी से शारीरिक संबंध...गर्भवती होने पर आया भूचाल, सन्न रह गया पति; प्रेमी का ये रुख

Sat, 19 Apr 2025 06:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शादी के बाद भी विवाहित महिला अपना प्रेमी से शारीरिक संबंध बनाती रही। इससे वह गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर पति ने रखने से मना कर दिया। प्रेमी भी शादी की बात से मुकर गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की विवाहित महिला प्रेमी से संबंधों के चलते गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर पति ने साथ रखने से मना कर दिया। इधर, महिला ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह भी मुकर गया। महिला ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में हुई थी। शादी से पहले गांव इटौरा निवासी अर्जुन लोधी से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी प्रेमी दबाव बनाकर बातचीत करता रहा। 

ये भी पढ़ें-UP: अखिलेश यादव का आरोप...जिसने सपा सांसद के घर किया हमला, करणी सेना नहीं वो योगी सेना; सरकार ने की फंडिंग

पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। प्रेमी से शादी की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर और गाली गलौज की। 

ये भी पढ़ें-UP: कमरे में पति-पत्नी की लाश और बिलखती 20 दिन की बेटी, मौत से पहले का आखिरी ऑडियो...ऐसे ली गई दंपती की जान
विज्ञापन

जानकारी पति को हुई तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली के अनुसार आरोपी अर्जुन लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें