फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में बहू को अकेला देख डोल गई ससुर की नीयत..., की ऐसी शर्मनाक हरकत; शर्म से झुक गई निगाहें

Sun, 03 Sep 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल थाना इलाके के एक गांव की महिला ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान घर आए ससुर ने उसे अकेला देख शर्मनाक हरकत की। उसे गंदी नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
molestation in Mainpuri - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक ससुर ने बेटे की पत्नी संग शर्मनाक हरकत की। बहू ने जब ससुर का विरोध किया तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया। खुद की आबरू बचाने के लिए बहू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिन्हें देखकर आरोपी ससुर वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन


यहां का है मामला  
मामला करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। महिला शनिवार को थाने पहुंची और तहरीर दी। उसने बताया कि सुबह वह घर में अकेली थी। 

पति और घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों से बाहर गए हुए थे। वह घरेलू कामकाज कर रही थी। उसी दौरान ससुर घर में आए। पीड़िता ने बताया कि उसे अकेला देख कर ससुर ने शर्मनाक हरकत की। उसे गंदी नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को पत्नी कमरे में कर रही थी ऐसी हरकत, हकीकत जानकर उड़े पति के होश, फिर जो हुआ न होगा यकीन

ससुर की करतूत से उड़े पीड़िता के होश 
ससुर की ये करतूत देख उसके होश उड़ गए। उसने ससुर का विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और फिर उसके नजदीक आने का प्रयास किया। ससुर से बचने के लिए उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें -  9 साल के बच्चे को अजीब बीमारी: न चोट लगने पर होता दर्द, ठंडे और गर्म का भी नहीं कोई असर; डॉक्टर भी हैरान
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस 
बहू के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र हुए, तो ससुर वहां से चला गया। उसने ससुर की इस हरकत के बारे में पति व अन्य परिजन को बताया। पहले तो घरवालों ने भी उसे शांत रहने के लिए कहा, लेकिन पीड़िता नहीं मानी। पीड़िता ने थाने में ससुर के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जानकारी देते हुए करहल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - झूठ बोलकर युवक ने कर ली दूसरी शादी: हकीकत पता चली दोनों पत्नियां करती कलह, आजिज आकर फंदे से झूला युवक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें