फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे में लिखी कामयाबी की इबारत: ये है निकिता सिंह की सक्सेज स्टोरी, पहला प्रयास और हासिल की 75वीं रैंक

Fri, 01 Sep 2023 01:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 पीसीएस-जे परीक्षा में 75वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली निकिता सिंह की सक्सेज स्टोरी बेहद प्रेरक है। निकिता का कहना है कि मेहनत और लगन से यदि तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
 
विज्ञापन
पिता के पास खड़ी निकिता सिंह, साथ में हैं मां, छोटी बहन और भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में तैनात प्रोफेसर डॉ. रनवीर सिंह की पुत्री निकिता सिंह ने पीसीएस-जे परीक्षा में 75वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निकिता ने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल किया। इसका श्रेय उन्होंने अपने पिता को दिया है। निकिता का कहना है कि मेहनत और लगन से यदि तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन

निकिता सिंह के पिता प्रोफेसर डॉ. रनवीर सिंह नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में सरकारी आवास में निवास करते हैं। निकिता की मां संगीता सिंह गृहिणी हैं। निकिता ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई मैनपुरी के सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई सेंट काॅनरेड इंटर कॉलेज आगरा से की। यहां से वर्ष 2014 में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद प्रेम विद्यालय दयालबाग से वर्ष 2016 में 12वीं की परीक्षा पास की। वर्ष 2021 में एएमयू से बीए एलएलबी की परीक्षा पास की। वर्ष 2022 में निकिता ने मुंबई से एलएलएम की परीक्षा पास की। इसी वर्ष पीसीएस-जे की परीक्षा के लिए उन्होंने आवेदन किया और 75वीं रैक हासिल कर पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

निकिता के परिवार में निकिता के अतिरिक्त दो जुड़वा भाई-बहन हर्षित चौधरी और हर्षिता चौधरी भी है। हर्षित आईआईटी कर रहा है जबकि हर्षिता देहली विश्वविद्यालय से बीए कर रही हैं। निकिता ने बताया कि उसने अपने पिता और माता के मार्गदर्शन में अपनी पढ़ाई के साथ ही पीसीएस जे की तैयारी की। उसने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं लगाई। निकिता का कहना था कि मेहनत और लगन के साथ यदि पढ़ाई की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें