Mainpuri News: बहनों की मौत के बाद मौजूद ग्रामीण व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जीवन के अंतिम समय में भी बहनों के आपसी प्रेम की कहानी अमर हो गई। यहां बड़ी बहन की मौत की खबर सुनी तो बदहवास छोटी बहन के भी प्राण निकल गए। दोनों बहनें एक ही गांव में ब्याही गईं थीं। दोनों की चिताएं एक साथ जलीं तो लोगों की आंखों से अश्रु धारा बह निकली।