फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने खाया पलटा, पारा गिरा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले नजर आए। दिनभर बादल छाने और हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं गर्म कपडे़ भी निकल आए हैं। तापमान गिरने से तिब्बती मार्केट और गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है। मौसम का रुख देख धान किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद से अचानक ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई थीं। इसके चलते शाम को सड़कों पर कम ही लोग दिखे। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। इसके चलते अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चल रहा था। वहीं शनिवार को यह गिरकर 25 डिग्री पर आ गया। वहीं तेज हवाओं ने भी लोगों को ठंड का अहसास कराया।
तापमान में अचानक गिरावट आने से लोगों को गर्म कपड़ों की याद आ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने क्रिश्चियन फील्ड में लग रहे तिब्बती मार्केट की ओर रुख किया। अन्य दिनों की अपेक्षा इस बाजार में शनिवार को काफी भीड़ रही। शहर में विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़ों, ऊन की दुकानों और अन्य शोरूमों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ रही। जानकारों के अनुसार अभी तापमान और गिरेगा। वहीं मौसम विभाग ने बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है। इन सभी के बीच धान किसानों के चेहरों पर परेशानी की लकीरें दिख रही हैं। कारण खेतों और मंडी में धान खुला पड़ा है। बूंदाबांदी होने की दशा में धान में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे सरकारी एजेंसियां धान की खरीद नहीं करेंगी। फलस्वरूप उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं अधिक बारिश होने की स्थिति में धान सड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें