फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने नहीं जाना निजी अस्पताल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी अस्पताल बेहतर सुविधाओं से लैस हो चुका है। डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ व आधुनिक मशीनें आ चुकी है। लोगों को सरकारी अस्पताल छोड़ निजी हास्पिटल की ओर रुख नहीं करना होगा। अब सरकारी अस्पताल में ही रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन एक हजार रोगी पहुंचते हैं। संसाधनों के अभाव में रोगियों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता था। इस कारण मरीज या तो निजी अस्पतालों का रुख करते थे या फिर शहर से बाहर जाते थे। लेकिन लंबे समय बाद जिला अस्पताल पर सरकार मेहरबान हुई है। सरकार ने जिला अस्पताल में सर्जन डाक्टर गौरव पारिख को तैनाती दी है। इसके साथ ही पिछले कुछ माह में एनेस्थीसिया डा. पीके दुबे, डा.राजवीर सिंह, डा. एसपी सिंह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. पीके झा को तैनात किया गया है।
इतना ही नहीं सरकार के निर्देश पर सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से जिला अस्पताल में 35 नर्स, चार लैब टेक्नीशियन की भी तैनात किया गया है। डिजिटल एक्सरे मशीन भी अस्पताल में शुरू हो चुकी है। रोगियों को अब हार्मोंस एवं अन्य जांच की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। एसआरएल लैब का शुभारंभ बुधवार को हो जाएगा।
विज्ञापन

नई सुविधाएं तो मिलीं लेकिन पुरानी नहीं
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगी है। इसके साथ ही पेशमेकर सहित मशीनें स्थापित हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते यह मशीनें धूल फांक रही हैं।
वर्जन
जिला अस्पताल में रोगियों को हर आधुनिक सुविधा मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से यह सभी सुविधाएं मिल रही हैं। जल्द ही अन्य बेहतर सुविधाएं शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक्टर दुष्यंत त्यागी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें