फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी से मिलने पहुंचा प्रेमी...झाड़ियों में इस हाल में मिला नाबालिग जोड़ा, ग्रामीणों ने करा दी शादी

Tue, 19 Aug 2025 06:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

किशोर और किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। यहां उनके परिजन भी मौजूद रहे। बाल कल्याण समिति ने मामला बाल विवाह का होने के कारण शादी को शून्य घोषित किया। इसके बाद किशोर और किशोरी को उनके परिजन को सौंपा। 
विज्ञापन
नाबालिग जोड़े की ग्रामीणों ने जबरन करा दी शादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बरनाहल कस्बे के एक गांव में सोमवार शाम किशोरी और फिरोजाबाद के एक किशोर को ग्रामीणों ने झाड़ियों में पकड़ लिया। दोनों की देर रात शादी करा दी। इधर, किशोर के परिजन को सूचना मिली तो उन्होंने बेटे के अपहरण की पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हाथ पांव फुला दिए। पुलिस गांव में पहुंची। पूरा माजरा समझने के बाद किशोर-किशोरी को थाने ले गई। मंगलवार को दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति ने शादी को शून्य घोषित करते हुए किशोर और किशोरी को उनके परिजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर की बरनाहल के एक गांव में बहन की ससुराल है। किशोर का वहां आना-जाना है। इसके चलते उसकी दोस्ती गांव की एक किशोरी से हो गई। सोमवार को किशोर गांव में किशोरी से मिलने आया। देर शाम को दोनों ग्रामीणों से छुपकर झाड़ियों में मुलाकात कर रहे थे। ग्रामीणों ने उनको देख लिया। 

 

दोनों से पूछताछ की। लड़की के परिजन मौके पर आए और दोनों को ग्रामीणों के साथ गांव ले गए। देर रात आंबेडकर पार्क में दोनों की शादी करा दी गई। इधर, किशोर पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को बेटे के अपहरण की जानकारी दे दी। इस पर पुलिस गांव आई। पुलिस ने गांव में जांच की और पूरा माजरा समझ लिया। 

 

इसके बाद किशोर, किशोरी को अपने साथ थाने ले गई। मंगलवार को किशोर और किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। यहां उनके परिजन भी मौजूद रहे। बाल कल्याण समिति ने मामला बाल विवाह का होने के कारण शादी को शून्य घोषित किया। इसके बाद किशोर और किशोरी को उनके परिजन को सौंपा। 

 
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में बालिग होने से पूर्व इनकी शादी न कराई जाए। अगर, ऐसा किया तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों ही नाबालिग थे। उन्हें थाने से बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

ये भी पढ़ें-UP: आपके नाम पर साइबर अपराधी तो नहीं चला रहे SIM कार्ड, घर बैठे ऐसे पता लगाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें