फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्काॅर्पियो ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर...दोनों की माैके पर ही माैत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 16 Aug 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने टक्कर मार कर भाग रहे स्काॅर्पियो चालक को घेरकर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली के गांव महादेवा के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो सगे भाइयों की स्काॅर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा के रहने वाले थे और कुरावली स्थित एजेंसी पर नई बाइक लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन


मृतक रघुराज शाक्य (55) ठेके पर मकान निर्माण का काम करते थे और छोटे भाई उपेंद्र शाक्य (44) ठेके पर हलवाई का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कुरावली स्थित एजेंसी से नई मोटरसाइकिल खरीदने जा रहे थे। कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर गांव महादेवा के पास पीछे से आ रही स्काॅर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
 
विज्ञापन

हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने टक्कर मार कर भाग रहे स्काॅर्पियो चालक को घेरकर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाए। हादसे में सगे भाइयों की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

कुछ माह पहले हुई थी बहन की शादी, उसी को देनी थी नई बाइक
रघुराज शाक्य व उपेंद्र ने कुछ माह पूर्व बहन की शादी की थी। भाई अपनी बहन को तोहफे में बाइक दे रहे थे, इसीलिए शुक्रवार को एजेंसी जा रहे थे। रघुराज के पुत्र ने भी साथ चलने के लिए कहा था, इसके बाद दोनों भाई उसे लेने के लिए महादेवा के पास स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे तभी, दोनों भाई सड़क हादसे का शिकार बन गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें