फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात करने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश पकड़े

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केनरा बैंक में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश में पुलिस लगी है। इसी के तहत गुरुवार सुबह शहर कोतवाल ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों को असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


चार दिन पूर्व केनरा बैंक में 20 लाख की लूट के खुलासे में जुटी पुलिस ने गुरुवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरपरी मार्ग पर बाइक से मैनपुरी की ओर आ रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस के साथ कोतवाल ने दोनों बदमाशों को खरपरी बंबा के समीप पकड़ लिया। पकडे़ गए दोनों युवकों ने अपना नाम मुकंद सिंह ऐरी (29) निवासी टनकपुर रोड वनमसा जिला चंपावर उत्तराखंड और राजीव कुमार निवासी ग्राम कुरारी थाना कुर्रा बताया है। पूछताछ में पता चला की दोनों युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के पास पुलिस को एक-एक तमंचा और चार कारतूस मिले। दोनों के पास मिली बाइक की जांच भी की जा रही है। पुलिस को शक है की बाइक भी चोरी की हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें