फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bypoll: अनुजेश के खिलाफ अखिलेश की पहली जनसभा, CM योगी पर निशाना, बोले- सरकार ने मान लिया, वो जीतेंगे नहीं

Fri, 15 Nov 2024 03:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह यादव के समर्थन में अखिलेश यादव कोसमा चौराहे पर जनसभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की मैनपुरी में जनसभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर में कोसमा चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार ने मान लिया है, कि वो जीतेंगे नहीं। सपा सभी सीटें जीतने जा रही है और सबसे बड़ी जीत करहल में होगी। 
विज्ञापन




अखिलेश यादव ने कहा कि आज की जनसभा देखने के बाद सीएम योगी योग करेंगे। करहल में जीत का रिकॉर्ड बनेगा। कार्यकर्ता और जनता सपा को जिताने के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि चुनाव की तारीख सिर्फ इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि दिवाली पर बाहर नौकरी करने वाले भी घर आए। ऐसे में वो वोट डालेंगे। इसलिए चुनाव की तारीख ही बदल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन





अखिलेश यादव ने कहा ये उपचुनाव  2027 में सरकार बनाने का संदेश देगा। प्रशासन भी जान गया है कि यहां से सपा जीत रही है। ये थोड़ा बहुत परेशान करेंगें। महाराष्ट्र का परिणाम आने पर उत्तर प्रदेश में भी  बदलाव होगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें