फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला, नानी-धेवती की मौत

Tue, 24 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र में मंगलवार सुबह बस का इंतजार कर रही एक परिवार की महिलाओं को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मौके पर ही नानी और धेवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सैफई रेफर किया है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


जिला अलीगढ़ के लोक विकास कालोनी निवासी शिक्षिका अमनेश कुमारी (35) सोमवार को पुत्री सुक्को (13) के साथ थाना भोगांव क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी मायके आई थी। मंगलवार सुबह वह अपनी मां विद्यादेवी (55) और पुत्री के साथ घर वापस जाने के लिए छाछा तिराहा के समीप एक खोखा पर बस का इंतजार कर रही थीं। सुबह करीब सात बजे तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में विद्यादेवी और सुक्को की मौके पर ही मौत हो गई। अमनेश गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमनेश को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें