एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जानकारी होने पर फरवरी 2025 को उन्होंने बेटी को सदर कोतवाली क्षेत्र में बहन के घर पर भेज दिया था। बेटी होली पर जब घर लौट कर आई तो काफी गुमसुम थी, उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
ये भी पढ़ें-
जीजा से प्यार: इस हद तक गुजर गई वो...दो बच्चे और पति भी हैरान, रखी ऐसी शर्त; बहन को देखकर भी न आई शर्म
पूछने पर बताया कि वह गिर गई थी। होली के दिन बेटी ने खुदकुशी करने की कोशिश की। समय पर जानकारी होने के बाद बेटी को बचा लिया। जब उससे वजह जानी तो बेटी ने बताया, गांव के एक युवक ने करीब 6 माह पहले अपने दोस्त से मुलाकात कराई थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद नजदीकियां बढ़ने लगीं। गांव का युवक प्रेम पत्र का आदान प्रदान करता था। इस दौरान गांव के ही एक मंदिर में शादी का झूठा नाटक कर फोटो खींचे।
इसके बाद दो जनवरी को दोनों आरोपियों ने बातचीत के लिए एक मोबाइल दिया। रोजाना फोन पर बातचीत होने लगी। इसकी जानकारी होने पर युवती को उसकी मां ने अपनी बहन के घर भेज दिया था। वहां 17 फरवरी को आरोपी ने दूसरा मोबाइल लाकर दिया और बातचीत करने लगा।
ये भी पढ़ें-
UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
अगले दिन उसे शहर में एक गेस्ट हाउस के पास मिलने बुलाया। 18 फरवरी की शाम को प्रेमी से मिलने पहुंची तो वहां प्रेमी व उसका साथी कोर्ट मैरिज की बात कहते हुए बाइक पर बैठाकर खरपरी की ओर ले गए। वहां रजबहा के पास बाइक खड़ी कर उसे झाड़ियों में खींच कर ले गए। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें-
UP: श्मशान घाट में आई ऐसी आफत...लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी; बुलानी पड़ गई पुलिस
विरोध करने पर पिटाई की और वीडियो भी बनाया। धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो वीडियो को वायरल कर देंगे। तभी से आरोपी उसे ब्लैकमेल करते आ रहे हैं। होली पर आरोपियों ने फिर बुलाया था, जिस वजह से तंग आकर जान देने की कोशिश की। सोमवार को पीड़िता की मां ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराए जाने की मांग की।