रघुवीर सिंह यादव ने अपने बेटे सतीश चंद्र यादव को घिरोर ब्लॉक प्रमुख के पद पर खड़ा किया था। इसी बीच बलराम सिंह यादव ने डकैत संतोष को अपना समर्थन दे दिया और उसे सतीश चंद्र यादव के सामने खड़ा कर दिया। वर्तमान में दीवानी में वकालत करने वाले सतीश चंद्र यादव बताते हैं कि वोटिंग के दिन बलराम सिंह यादव ने अपना वोट भी संतोष को दिया। इस चुनाव में 90 वोट पड़े थे, जिनमें से 88 वोट उन्हें और 2 वोट संतोष को प्राप्त हुए थे। डकैत संतोष को वोट देने के चलते बलराम सिंह यादव की उस समय काफी फजीहत भी हुई थी। कांग्रेस में दो फाड़ होने की खबर सुर्खियाें में रही थी।
ये भी पढ़ें - TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका