मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी से ठीक पहले उसके परिवार को धमकी मिली है। युवती की बरात आज आनी है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने दूल्हे के परिवार को फोन पर धमकी दी है कि अगर बरात गांव में आई, तो दूल्हा और दुल्हन दोनों को गोली मार देंगे। इसके बाद युवती और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।