मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला दया में करीब दो माह पहले शादी कर आई नव विवाहिता ने शुक्रवार शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी योगेश कुमार की शादी 14 अप्रैल 2025 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी राज बहादुर की पुत्री 23 वर्षीय प्रतिभा के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम को प्रतिभा ने कमरा बंद करने के बाद पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।