फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन मात्र से होती है मोक्ष की प्राप्ति: ओमव्रत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। आर्य समाज मंदिर में चल रहे आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन विद्वानों ने प्रवचन किए। कहा कि प्राणायाम करने से इंद्रियों के दोष नष्ट हो जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन प्राणायाम करना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ओमव्रत ने कहा कि वेद हमें सही मार्ग पर ले जाकर सद्मार्ग का रास्ता दिखाते हैं। कलियुग में ईश्वर के भजन मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। आज लोग ईश्वर को भूल रहे हैं। यह सोचने की बात है। उन्होंने महर्षि दयानंद के चरित्र को प्रस्तुत कर लोगों से उनका अनुसरण करने को कहा। आज युवा पीढ़ी में धार्मिक कार्यों के प्रति अरुचि पैदा होती जा रही है और वह पाश्चात्य संस्कृति के पीछे अंधाधुंध दौड़ रहे हैं। यही कारण है कि समाज में अराजकता फैल रही है। जरूरत इस बात की है कि हम युवा पीढ़ी को धार्मिक पुस्तकें पढ़ाने में रुचि पैदा करें।
करनाल हरियाणा से आईं अंजली आर्या ने कहा कि जीवात्मा आनंद की पिपासा को शांत करने के लिए संसार में आती है और मोक्षरूपी जलाशय ही आत्मा की तृप्ति का संपूर्ण साधन है। इस मौके पर करौड़ी लाल, रघुनंदन सिंह, महेश चंद्र सक्सेना, गोपालदास लोधी, कृष्णादास लोधी, शिवशंकर वर्मा, संतोष दुबे, श्रीचंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें