सुदिति ग्लोबल एकेडमी में ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने राइफल शूटिंग, वॉल क्लाइंबिंग, क्लाइंब बाउंसिंग, राइफल शूटिंग, बर्मा ब्रिज आदि का आनंद लिया। इसके साथ ही शिविर का समापन हो गया।
फॉम बाथिंग से ऐसा लगा कि छात्र हिमालय के क्षेत्र में बर्फ के साथ मस्ती कर रहे हों। रेन शॉवर बाथ का भी बच्चों ने खूब आनंद लिया। सूमो फाइटिंग पर मौज मस्ती करते हुए छात्र नजर आए। शिविर के समापन पर प्रशिक्षक ने छात्रों को स्मृति चिन्ह दिए। इसमें अराध्या, युवराज दुबे, रजत, नीलेश शामिल हैं। शिक्षक आरएस चौहान, अभिषेक मिश्रा, पूजा दुबे और अनुभा सिंह को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध निदेशक डा. राममोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन को भी प्रतीक चिन्ह दिया गया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक डा. ओमेश जादौन, राधारमण तिवारी, मंजू मिश्रा, रविकांत, रेखा राठौर आदि मौजूद रहे।