तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला अलाई मे एक्सप्रेस वे बनने के बाद पुलिया का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं। आक्रोशित लोगों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा।
पुलिया निर्माण की मांग करते हुए गांववाले सड़क पर उतर आए। हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने जल्द पुलिया निर्माण का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गांव के कबीर, कमलेश, सुधीर, महावीर, सत्यवीर सिंह, अखिलेश, दया किशन, देवेंद्र, शादीलाल, योगेंद्र कुमार आदि नेे बताया कि नगला अलाई के सामने से हाइवे बन गया है, लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं कराया है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कम से कम दो किलोमीटर घूमकर बाजार से गांव पहुंच पाते हैं। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी भी अफसर ने समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने कहाकि यदि जल्द पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने, सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।