फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी फिल्मों का आफर आएगा तो करुंगी

Fri, 29 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अच्छी फिल्मों का आफर आएगा तो करुंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यदि अच्छी फिल्म मिलेंगी तो जरूर करुंगी। अभी तो टीवी सीरियल में ही इतना काम मिल रहा है कि फुर्सत ही नहीं है। पानी जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसको बचाएं और सोच समझकर खर्च करें। यह कहना है कि अभिनेत्री मोनिका बेदी का। वे यहां श्रीदेवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी के समापन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आईं थीं।
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को आयोजित कार्यक्रम के साथ ही श्रीदेवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी का समापन हो जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी बालीवुड सितारों के साथ प्रदर्शनी का समापन होगा। इसी कार्यक्रम में भाग लेने आईं अभिनेत्री मोनिका बेदी ने कहा कि अभी तक किसी ऐसी फिल्म का आफर नहीं मिला है जो दमदार हो। वहीं सीरियल में अच्छा आफर मिला तो उसे स्वीकार कर लिया। यदि किसी अच्छी फिल्म का आफर आता है तो जरूर करुंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देशभर में पानी की किल्लत पैदा हो गई है। ऐसे में हम लोगों को पानी के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। यदि हम अभी जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़यां पानी के लिए तरस जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें