फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चली हवा फिर भी गर्मी हावी

Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चटख धूप के साथ दिन भर चली हवाएं भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं दे सकीं। धूप से बचने को हर कोई मुंह पर कपड़ा बांधे और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आया। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बुधवार रात से चल रहीं ठंडी हवाओं से लगा कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह नौ बजे से सूर्य की तपिश से शुरू हुई भीषण गर्मी देर शाम तक लोगों को परेशान करती रही। भीषण गर्मी के बीच गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई में किसानों को दिन में भी बहुत परेशानी हुई। फिजीशियन डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में पानी को उबाल कर पीएं,  क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करेें, घरों के अंदर और बाहर सफाई रखें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल लें, साथ ही अधिक से अधिक पानी पीएं और धूल से बचें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें