जैक एन जिल स्कूल में मंगलवार को कठपुतली शो का आयोजन किया गया। इसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं शो की शुरुआत हमीरपुर के मिस्टर ओमप्रकाश पटेल ने सरस्वती वंदना से की।
कठपुतली शो में शैक्षिक व देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक प्रस्तुत किए गए। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व पानी बचाओ के संदेश के साथ कठपुतलियों ने बच्चों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ बाल गीतों पर भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चला।
विद्यालय के प्रबंधक ने कठपुतली शो के आयोजक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रतना, दीपा, शालिनी, सुनैना, चेतना, शाहीन आदि शिक्षिकाओं के अलावा बच्चे मौजूद थे। अंत में प्रधानाचार्या संध्या अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।