फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हत्या करने के बाद नहर में फेंका गया था युवक का शव

Fri, 08 May 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में 14 फरवरी को सिंहपुर नहर में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था, पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

करहल-मैनपुरी मार्ग पर स्थित सिंहपुर नहर पुल में 14 फरवरी की सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। करीब 30 वर्षीय युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया था। काफी प्रयास करने के बाद भी शव की पहचान न होने के चलते 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया था। युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस और इसी कलर की शर्ट थी।
दाहिनी हाथ पर बने टैटू पर एमआईएसएच गुदा था। दाहिने हाथ में हथेली के ऊपर ओम लिखा था। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मौत से पहले लगी चोट की वजह से हुआ रक्तस्राव बताया गया। किसी ने युवक की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका था। अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें