फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश, गिरा पारा

Wed, 25 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
नुकसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार देर रात तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी आई है और सूख रही जायद की फसलों को भी कुछ फायदा पहुंचा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11.30 बजे अचानक काली घटाएं छा गईं। बिजली की तेज कड़क के साथ हल्की बारिश भी हुई। हल्की बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में काफी कमी कर दी। लोगों के भी चेहरे खिले। भीषण गर्मी और 46 डिग्री तक पहुंचे पारे ने जनस्वास्थ्य को प्रभावित किया था। बारिश से पारे में काफी कमी आई। हालांकि हल्की बारिश से रबी की बुवाई के लिए खेतों की पलेवट नहीं हो सकी है लेकिन जायद की फसलों के लिए संजीवनी बताई जा रही है।
बुधवार को भी बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई हो लेकिन गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर में करीब दो घंटे तेज धूप के निकली लेकिन फिर बादल छा गए। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी होती रही। किसान जयदयाल सिंह का कहना है कि इन दिनों फसलों के लिए बारिश की बेहद जरूरत है। यदि बारिश हो जाए जो खरीफ की फसल की बुवाई के लिए पलेवट नहीं करनी पड़ेगी वहीं जायद की सूख रही फसल लहलहाने लगेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें