उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में
जमीन के विवाद में रविवार की रात को देवर ने विधवा भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी व अन्य परिजन घर से भाग गए। सोमवार की सुबह एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।