फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगी भीख

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगी भीख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में गुरुवार को समाजवादी मजदूर सभा ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर हाथों में बर्तन लेकर भीख मांगी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता गुरुवार को तांगा स्टैंड पर एकत्रित हुए। वाहनों पर सवार होकर कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और हाथों में बर्तन लेकर भीख मांगी। बाद में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार की नोटबंदी से पूरे देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। मजदूर, किसान ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सरकार ने गरीबों से उनके पास रखे रुपये तो जमा करा लिए हैं मगर बैंकों के पास भुगतान के लिए रुपये ही नहीं हैं। मजदूरों को दैनिक मजदूरी पर भी काम नहीं मिल रहा है। नोटबंदी का आदेश तत्काल निरस्त किया जाए।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष फुरकान अली, विधायक आलोक शाक्य, ब्रजेश कठेरिया, सुजान सिंह यादव, एएच हाशमी, नसीरउद्दीन वारसी, नृप चौधरी, सुखवीर सिंह यादव, खुमान सिंह वर्मा, राजेश खटीक, मनोज कुमार, रुबी गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें