यहां का है मामला
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला तुला निवासी सुमन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2023 को प्रवीन सिंह निवासी खेड़ा लगर जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई है। शादी के समय बताया गया था कि प्रवीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। ससुराल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि झूठ बोल कर शादी की गई थी। पति कुछ भी काम नहीं करता है। इसके बाद भी वो शांत रही। लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार बदलता चला गया।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी की तलाश करते-करते पश्चिमी बंगाल से आगरा पहुंचा पति, ऐसे हाल में मिली घरवाली...उड़ गए होश
पति की धमकी से सदमे में पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि एक दिन पति शराब के नशे में आया और उसकी पिटाई कर दी। पति ने कहा कि घरवालों से 10 लाख रुपये लेकर आओ नहीं तो प्रताड़ित करता रहूंगा। इतना ही नहीं इसके बाद पति ने कहा कि वो यदि रकम नहीं लाई तो वो दूसरी शादी कर लेगा। पति की ये बात सुनकर पीड़िता अब तक सदमे में हैं। इतना ही नहीं पति के संबंध दो अन्य महिलाओं से भी हैं।
ये भी पढ़ें - दो बहनों का एक साथ उजड़ा सुहाग: एक साथ जले साढ़ूओं के शव, महिलाओं का विलाप देख बैठा सबका कलेजा...रोया हुजूम