फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के समर्थकों ने निकाला जुलूस

Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
शिवपाल के समर्थकों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के सरकार और पार्टी में अहम जिम्मेदारी छोड़ते ही उनके आक्रोशित समर्थक सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने की मांग करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पहले से ही जिले में कई गुटों में बंटे सपा कार्यकर्ता दो फाड़ हो गए हैं।
विज्ञापन

काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जिले की राजनीति में अच्छा खासा है। पिछले दिनों उनके जिले में कई दौरे हुए हैं। जिले के कई छोटे और बड़े नेता उनके सीधे संपर्क में हैं। प्रदेश की राजनीति में चल रही उठापटक का सीधा असर जिले की राजनीति में हुआ है। शिवपाल के संगठन तथा सरकार में अहम पदों से इस्तीफा देते ही आक्रोशित कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। राधारमण रोड पर बन्नदल हाउस के पास शिवपाल समर्थक एकत्रित हुए। शिवपाल सिंह के सर्मथन में नारेबाजी कर हाईकमान से मांग की कि शिवपाल के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए चाहे वह कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो।
इस मौके पर प्रधान सुनील यादव, शैलेंद्र यादव, कमलेश यादव, सतीश, जगमोहन, सुधाकर, लाखन सिंह, सुनील कुमार उदयभान सिंह आदि मौजूद थे। देवपुरा तिराहे के पास शिवपाल समर्थकोें ने जाम लगाकर रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने की तख्तियां हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि शिवपाल सिंह के खिलाफ रामगोपाल की शह पर साजिश की जा रही है। रामगोपाल को पार्टी से निकाला जाना चाहिए। अनिल राठौर, मोनू कुशवाहा, पंकज राठौर, सुशील, विमल, आकाश, रनवीर सिंह, विपिन चौहान, विवेक यादव, लल्लू यादव आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन

करहल में शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने किशनी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। उनका आरोप था कि कुछ नेताओं की शह पर ही शिवपाल सिंह के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। सपा मुखिया को ऐसे लोगों को चिन्हित कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही शिवपाल सिंह को दोबारा जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव, मानिक चंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, रवींद्र यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें