फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम का आदर्श ही जीवन की सफलता

Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
श्रीराम का आदर्श ही जीवन की सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल रोड स्थित अधार धर्मशाला में श्रीराम सार्वजनिक रात्रि रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में गुरुवार की रात कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला के सातवें दिन आरती के बाद कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज भी रामायण हमारे जीवन में जरूरी है। रामायण का हर पात्र हमको आदर्श जीवन की शिक्षा देता है। भरत का त्याग और श्रीराम के आदर्श अपनाकर हम विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन जी सकते हैं। रामलीला कमेटी चित्रकूट के कलाकारों ने केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप, अनुसूइश लीला का मंचन किया किया। दशरथ मरण देख दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी संस्थापक इंद्रजीत सिंह वर्मा, प्रमोेद झा, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दीपक वर्मा, सुनील वर्मा, रिंकू वर्मा, आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें