फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआरएल के बाल विज्ञानी प्रदेश स्तर पर चयनित

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के एसबीआरएल के बाल विज्ञानियों ने इस बार भी अपनी प्रतिभा की दम पर राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रदर्शनी में चयनित हुए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार देश के स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने व परखने के उद्देश्य से हर वर्ष किसी एक विषय पर शोध आमंत्रित करता है। इस वर्ष का विषय जलवायु एवं मौसम को समझना था। इस विद्यार्थियों ने अपना शोध प्रस्तुत किया। जिसकी जिला स्तर पर निर्णायक मंडल ने प्रशंसा की। यह प्रदर्शन छह नवंबर से आठ नवंबर तक कानपुर में हुई थी। इसमें एसबीआरएल के बाल विज्ञानियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें भी वह चयनित हो गए।
बाल विज्ञानियों की टीमों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टीम लीडर अर्चित एवं आयुष को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मंत्रालय द्वारा एक बैग एवं शिविष्ट प्रमाण पत्र भी दिए। प्रदर्शनी से लौट कर आए बच्चे आत्म विश्वास से लबरेज एवं अतिउत्साहित थे। इन बच्चों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक डाक्टर सतीश चंद्र गुप्ता, डायरेक्टर अनुपम गुप्ता, प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें