मैनपुरी। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के खिलाफ सराफा कारोबारियों का विरोध जारी है। व्यवसाइयों का विरोध जारी है। रविवार को भी सराफा व्यवसाइयों ने बाजार बंद रखा। संता-बसंता चौराहा पर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
रविवार को सराफा कारोबारियों ने ने अपनी दुकानें बंद कर संता बसंता चौराहे पर प्रदर्शन किया। सराफा कारोबारी सोहेल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबार को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से सराफा कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह बंद करना चाहिए। लव वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर उन लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है। सराफा व्यवसायी अब चुप नहीं बैठेंगे। जब तक ज्वैलरी से एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई जाती आंदोलन जारी रखेंगे। हिमांशु वर्मा ने कहा कि ज्वैलरी पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का पूरे देश में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार को सराफा कारोबारियों के विरोध को देखते हुए इसे तत्काल हटाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में नंदकिशोर वर्मा, शिवराम वर्मा, नीरज वर्मा, अंकित वर्मा, संजू, शिवम, सौरभ, ओमकार आदि शामिल थे।