फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत, देवी जागरण सुनने को घर से निकले थे; खबर मिली तो मची चीख पुकार

Sun, 22 Oct 2023 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत हो गई। वह देवी जागरण सुनने को घर से निकले थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रेदश के मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत हो गई। वह घर से पास के गांव में चल रहे देवी जागरण में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। सुबह खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।     

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव का है। गांव निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा (50) बीती रात पास के गांव नगला खेरी में हो रहे देवी जागरण को सुनने गए थे। उन्होंने परिजन से सुबह घर आने की बात कही थी। जागरण के लिए जाते समय गांव करुखेड़ा के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: वृंदावन में कार्तिक नियम सेवा के लिए विदेशी भक्तों ने डाला डेरा, जानें कब मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह हादसे की खबर मिली तो परिजन रोते बिलखते पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें