फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल ने 1.19 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Sun, 26 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पकड़े गए ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सचल दल वाणिज्य कर टीम ने चेकिंग के दौरान नौ ट्रकों में लदा माल पकड़ा। कागजात अधूरे होने पर मालिकों से 1.19 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। चार ट्रकों में लदे माल के कागजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर यूएन सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर विजय सिंह बिसेन, सचल दल टीम के एसटीओ भंवर सिंह यादव की टीम ने विभिन्न मार्गों पर माल से लदे नौ वाहन रोककर कागजात चेक किए। चार गिट्टी से लदे ट्रकों में से तीन से 10, 10 और 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। धान से लदे एक ट्रक से 48500 रुपये, नमकीन से लदे ट्रक से 36000 रुपये जुर्माना वसूला। गिट्टी लदे एक ट्रक, जूता चप्पल से लदे एक ट्रक, लिफ्ट के सामान से लदे एक ट्रक, परचून से लदे एक ट्रक को कार्यालय लाकर माल संबंधी कागजों की जांच की। सभी ट्रकों को वाणिज्य कर सचल दल कार्यालय में खड़ा कराया है।
फोटो-

बंद फैक्ट्री से हो रही माल सप्लाई
मैनपुरी(ब्यूरो)। नमकीन से लदे ट्रक के कागज ही फर्जी मिले हैं। झांसी से जिस फैक्ट्री से माल की सप्लाई की गई है। वह फैक्ट्री महीनों से बंद है। पकड़े गए ट्रक के चालक ने जो कागज दिखाए उनमें दिखाए गए बिल संख्या पर 13 फरवरी को जसवंतनगर इटावा के लिए माल भेजा गया था। उसी बिल नंबर पर 23 फरवरी को मैनपुरी के लिए माल भेजा गया है। टीम ने झांसी कार्यालय को पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


बिना बिल का भी मिला माल
मैनपुरी(ब्यूरो)। सचल दल द्वारा पकड़े गए जूता-चप्पल से लदे ट्रक में बिना बिल का भी सामान मिला है। ट्रक में लदे शादी कार्ड का कागज, लेमीनेशन पेपर, लेमीनेशन मशीन, टॉफियों के बिल चालक नहीं दिखा सका है। टीम यह जानकारी जुटा रही है बिना बिल का माल किसने और क्यों मंगाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें