फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: टेंपो की टक्कर से सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी की मौत, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 31 Mar 2024 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

टेंपो की टक्कर से सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को टेंपो की टक्कर लगने से घायल हुए सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी की मौत हो गई। रविवार की सुबह शव सीएचसी के बाहर मिला। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के सैदपुर रंपुरा गांव का है। गांव निवासी सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी 88 वर्षीय वीरेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर कस्बा स्थित एक बैंक में आए थे। दोपहर के समय बैंक आफ इंडिया के सामने खड़े थे। तभी मार्ग से गुजर रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों ने टेंपो में बैठा सीएचसी भेजा था। लेकिन, टेंपो चालक इधर उधर घुमाता रहा। वीरेंद्र सिंह को भोगांव सीएचसी के बाहर छोड़कर चला गया। 

चालक पर लापरवाही का आरोप

रविवार की सुबह वृद्ध का शव सीएचसी के पास मिला। जानकारी मिलने के बाद परिजन ने मौके पर पहुंच कर पहचान की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। मृतक के पुत्र चंद्र भूषण सिंह ने टेंपो चालक सतीश सिंह निवासी बीलपुर खास के लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें