फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत पर भड़कीं डिंपल यादव, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया कलकिंत घटना

Sun, 31 Mar 2024 06:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मुख्तार की मौत पर डिंपल यादव ने कहा कि पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। अंतिम संस्कार के समय डीएम की कार्रवाई को गलत बताया। वहीं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कलकिंत करने वाली घटना बताया। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो), सांसद डिंपल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। कहा कि भाजपा ने देश में इमरजेंसी जैसा माहौल बना दिया है। विरोधी दलों के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। विरोधी दलों के खिलाफ भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मुख्तार अंसारी की मौत की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। रविवार को सांसद डिंपल यादव एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। विरोधियों को एक के बाद एक जेल भेजा जा रहा है। सरकार विपक्ष के गठबंधन से डरी हुई है। मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के समय डीएम की कार्रवाई सही नहीं है। हर किसी को अपने धर्म के अनुसार परिजन का अंतिम संस्कार करने का अधिकार है। इससे परिजन को वंचित नहीं किया जा सकता है। 

भाजपा अपना रही हर हथकंडा

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रशासन को दबाव में काम नहीं करना चाहिए। कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपना रही है। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है। देश के हालत काफी नाजुक हैं। मतदाता सचेत हो गया है। 

देश की सबसे कलंकित घटना

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा के इशारे पर की जा रही कार्रवाई देश की सबसे कलंकित घटना है। चुनाव आते ही भाजपा अधिकारियों का सहारा लेने लगती है। विपक्ष को भाजपा के साथ ही सरकारी एजेंसियों से भी लड़ना पड़ रहा है। पूर्व विधायक राजू यादव, महाराज सिंह शाक्य, देवेंद्र सिंह यादव, सतीश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें