फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रेलवे क्रासिंग बंद, 20 किमी का चक्कर लगा रहे लोग

Mon, 09 Feb 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 22 शहर के भांवत चौराहा पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे की ओर से मैनपुरी-कुसमरा मार्ग स्थित कचहरी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। तीसरे दिन रविवार को भी मरम्मत कार्य के कारण फाटक बंद रहने से लोगों को आवागमन के लिए परेशान होना पड़ा। चार पहिया वाहन चालकों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर भांवत होते हुए कुसमरा जाना पड़ा। वहीं, दो पहिया वाहन चालकों को ट्रैक पर पत्थर डालकर वाहन निकालते देखा गया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से मैनपुरी-कुसमरा मार्ग स्थित कचहरी स्टेशन के पास रेलवे समपार संख्या 41सी पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। रविवार को भी रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया। कर्मचारियों की ओर से ट्रैक की फिटिंग और उसे टाइट कराने का काम किया गया है। फाटक बंद रहने के कारण लोगों को कुसमरा मार्ग पर जाने के लिए करीब 20 किमी की लंबी दौड़ लगानी पड़ी।
कुसमरा फाटक बंद रहने के कारण लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीटेट परीक्षा के कारण कुसमरा की ओर से आने वाले लोगों को भांवत होकर परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ा। फाटक बंद होने के कारण चार पहिया वाहन भांवत चौराहा से खरपरी होकर कुसमरा की ओर पहुंचे। दो पहिया वाहन चालकों ने खतरों से बेपरवाह होकर पटरी पर पत्थर डालकर बाइक और स्कूटी निकालीं।
विज्ञापन



भांवत चौराहा पर लगा लंबा जाम
मैनपुरी-कुसमरा रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों का कुसमरा पहुंचने के लिए भांवत होकर जाना पड़ा। रविवार भांवत चौराहा पर वाहनों की संख्या बढ़ने के लिए लंबा जाम लग गया। चौराहा पर मैनपुरी शहर, राधारमन रोड और बाईपास की ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।



कचहरी फाटक बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर से जरूरी कार्य के लिए निकले थे, लेकिन फाटक बंद होने से लंबा चक्कर लगाकर रवाना होना पड़ा। - अमर सिंह, कुसमरा



रेलवे ट्रैक की मरम्मत जरुरी है, लेकिन इस दौरान लोगों को दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए था। फाटक बंद होने से करीब 20 किमी का फेरा लगाकर गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। - लवकुश, गांव घनश्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें